अयोध्या
शुक्रवार को जिला अस्पताल अयोध्या में मानवता और सेवा भाव का एक सराहनीय दृश्य देखने को मिला जब श्री शिव शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में मरीजों के तामीरदारों को फल ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया इस सेवा कार्य में जिला अस्पताल प्रशासन भी सक्रिय रूप से सहभागी रहा कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने स्वयं अपने हाथों से मरीजों के साथ मौजूद तामीरदारों को फल और ब्रेड वितरित किए अस्पताल परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम से परिजनों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ झलकती नजर आई
इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि श्री शिव शक्ति ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी जिला अस्पताल में इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन एवं फल वितरण न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है बल्कि मानसिक संबल भी प्रदान करता है उन्होंने इस पहल को “पुनीत और अनुकरणीय कार्य” बताया वहीं श्री शिव शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की कठिनाइयों को कम करना है
उन्होंने कहा अस्पताल में मरीजों के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं तो उपलब्ध रहती हैं, लेकिन उनके साथ आए परिजनों के लिए भोजन जैसी मूल जरूरतें कई बार चुनौती बन जाती हैं। हमारी संस्था का यह छोटा सा प्रयास है कि ऐसे परिजनों को सहयोग दिया जा सके। आज करीब 500 लोगों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई है ट्रस्ट के इस प्रयास की अस्पताल प्रशासन, मरीजों और उनके परिजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। सामाजिक संगठनों की इस तरह की पहल न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत देती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करती है।









Users Today : 47
Users This Year : 24397
Total Users : 36990
Views Today : 112
Total views : 72745