वाराणसी।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बजरडीहा हथकरघा क्लस्टर विकास संस्थान की ओर से बजरडीहा क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष मोहम्मद स्वालेह अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर हथकरघा कारीगरों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस आयोजन में मुख्य रूप से हांजी अब्दुल आहद उर्फ हादे पहलवान, बाबू भाई, सगीर अहमद, जुल्फ़ेकार आलम, हामिद, सलमान, स्वामी नाथ प्रजापति, बिचिल उस्ताद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इलियास, गुड्डू सिंह, अब्दुल अलीम, अब्दुल्लाह अंसारी, तौसीफ आलम, नूरुद्दीन, अलीमुद्दीन, अब्दुल कलाम आज़ाद, जमील अहमद, राजू हकीम तथा नेसार अहमद बनारसी उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यक्ष मोहम्मद स्वालेह अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि हथकरघा कारीगर देश की सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।









Users Today : 49
Users This Year : 24399
Total Users : 36992
Views Today : 114
Total views : 72747