सैयदराजा(चंदौली)
डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई सैयदराजा के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई । खेल के मुख्य अतिथि कैलाश नाथ सिंह द्वारा विजित टीमों को पुरस्कार एवं पदक वितरण किया गया ।
इस अवसर पर विजित टीम में वॉलीबॉल में डालिम्स सनबीम स्कूल, कबड्डी में बी पी एस पब्लिक स्कूल, खो खो में रमन पब्लिक स्कूल, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में डालिम्स सनबीम स्कूल की आराध्या सिंह, 200 मी0 पुरुष वर्ग में प्रियांशु शर्मा,व्दितीय अनुराग सिंह यादव, 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग अन्या, 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में निखिल राज ने स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम के दौरान डालिम्स सनबीम स्कूल के डायरेक्टर मो0 रफीक अख्तर एवं प्रिंसिपल मेहरुन्निसा मैम सहित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले अजय सिंह सहित शिक्षक गण एवं शिक्षिकाएं कर्मचारी गण छात्र एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहे।











Users Today : 86
Users This Year : 17399
Total Users : 29992
Views Today : 189
Total views : 59469