वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर काशीवासीयो को 111 करोड़ की सौगात।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

 

 

वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस करके बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितम्बर) पर काशी को विकास की सौगात मिलेगी। नगर निगम वाराणसी की ओर से लगभग 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पहली बार नगर निगम इस पैमाने पर योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर करेगा। साथ ही निगम मुख्यालय पर 75 किलो का केक काटा जाएगा।

383 विकास कार्य होंगे पूरे

योजनाओं के तहत आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में कुल 383 कार्य पूरे किए जाएंगे। इनमें सड़क निर्माण, मरम्मत, चौक और जलनिकासी से जुड़े कार्य शामिल हैं। करीब 63.76 करोड़ रुपये की लागत से 65.68 किलोमीटर लंबाई तक की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा 1.53 करोड़ रुपये की लागत से 8 ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे कचरा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं

मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में 75 कुओं की सफाई और जीर्णोद्धार पर 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता वाला शेल्टर होम 30.28 लाख की लागत से तैयार होगा। साथ ही कुत्तों का घर बैठे पंजीकरण, सचल पशु बंदी वाहन और एबीसी सेंटर की क्षमता विस्तार जैसी सुविधाओं का भी शुभारंभ होगा।

कजरी महोत्सव से बजेगी सांस्कृतिक बयार

मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या (16 सितम्बर) पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कजरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें पद्मश्री लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा और प्रियंका चौहान अपनी प्रस्तुतियां देंगी। यह आयोजन नौ संस्थाओं के सहयोग से होगा, जबकि नगर निगम सहयोगी भूमिका निभाएगा। मेयर तिवारी ने घोषणा की कि अब हर साल 16 सितम्बर को कजरी महोत्सव मनाया जाएगा।

जनता से जुड़ी योजनाएं

मेयर के अनुसार ये योजनाएं सीधे जनता की सुविधा और जीवन-स्तर सुधार से जुड़ी हैं। सड़क, जलनिकासी, शुद्ध जल, शेल्टर होम और पशु प्रबंधन जैसी परियोजनाएं काशी को स्वच्छ और आधुनिक शहर की दिशा में आगे बढ़ाएँगी।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई