सरकार की महात्वाकांक्षी राशनकार्ड योजना के सत्यापन मे पलीता लगा रहे है ग्राम सचिव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया (चंदौली)

केंद्र व प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी राशन कार्ड योजना चकिया ब्लॉक के अमरा उत्तरी गांव में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गांव में करीब आठ माह बीत जाने के बावजूद तैनात ग्राम सचिव द्वारा राशन कार्डों का सत्यापन कार्य शुरू न किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि सचिव की उदासीनता और मनमानी के चलते गांव में अपात्र लाभार्थी सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, जबकि वास्तविक पात्र परिवार आज भी योजना से बाहर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डों के सत्यापन के अभाव में गांव में बड़ी अनियमितता फैली हुई है। कई ऐसे परिवार हैं, जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद राशन कार्ड के माध्यम से सस्ते गल्ले का लाभ ले रहे हैं, वहीं मजदूर, गरीब और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड न होने के कारण सरकारी अनाज से वंचित हैं। इससे गांव में असंतोष का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अमरा गांव में तैनात ग्राम सचिव सौरभ द्वारा बार-बार कहने के बावजूद सत्यापन कार्य को टाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामला गंभीर होने पर गांव के एक ग्रामीण ने सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि राशन कार्डों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड तत्काल काटे जाएं और जो परिवार वास्तव में पात्र हैं, उन्हें शीघ्र राशन कार्ड जारी किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो वे जिला स्तर तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस पूरे मामले ने शासन की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंचाने के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही से वही योजनाएं अपात्रों के हाथों में चली जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि ब्लॉक और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेता है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल अमरा उत्तरी गांव के ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई की राह देख रहे हैं।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लखनऊ में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।