राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत के आगरा स्थित पुनर्निर्मित प्रांतीय कार्यालय ‘माधव भवन’ का भव्य लोकार्पण कल, 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को होने जा रहा है। माघ कृष्ण द्वादशी, संवत् 2082 के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम विवरणः
*भवन का लोकार्पण कल (15 जनवरी, 2026) प्रातः 10ः00 बजे शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी द्वारा होगा।*
ऐतिहासिक महत्वः
विदित हो कि 1977 से जयपुर हाउस स्थित ‘माधव भवन’ ब्रज प्रांत में संघ की गतिविधियों और सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है। स्थान की आवश्यकता और बढ़ते कार्य विस्तार को देखते हुए इस भवन का पुनर्निर्माण किया गया है। पुनर्नि र्मित भवन आज की आवश्यकता के अनुसार बनाया गया है।
लोकार्पण समारोह को लेकर स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम स्थल को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे। प्रांत के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए आगरा पहुँच रहे हैं।
प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भवन केवल एक प्रशासनिक कार्यालय नहीं, बल्कि समाज के जागरण और सेवा कार्यों की योजना बनाने का एक पवित्र स्थान सिद्ध होगा। उन्होंने सभी आमंत्रित महानुभावों से समय पर पहुँचने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की रूपरेखाः
*दिनांक – गुरुवार, माघ कृष्ण द्वादशी, संवत् 2082 (15 जनवरी 2026)*
*लोकार्पण समय – प्रातः 10ः00 बजे (जलपान – प्रातः 09ः00 बजे)*
*स्थान – माधव भवन, जयपुर हाउस, आगरा*
*मुख्य अतिथि – स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य*
*मुख्य वक्ता – डॉ. कृष्ण गोपाल जी, सह सरकार्यवाह- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ*
आप सभी से अनुरोध हे कार्यक्रम के कवरेज हेतु अपने सम्मानित संवाददाता रिपोर्टर वीडियोग्राफर एवम् छायाकार को सुबह 10 बजे भेजने का कष्ट करे










Users Today : 5
Users This Year : 10663
Total Users : 23256
Views Today : 6
Total views : 45667