पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, मौके से कुल 9.5 किग्रा प्रतिबन्धित चाइनीज/नायलान मांझा बरामद। पुलिस आयुक्त वाराणसी के प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा की बिक्री, खरीद एवं प्रयोग पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुकान मे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विक्रेता अभियुक्त चंदन पटेल पुत्र स्व० अनिल पटेल निवासी खजुही थाना सारनाथ वाराणसी को दिनांक-12.01.2026 को समय करीब 18.16 बजे गोला बाजार सिंहपुर स्थित दुकान से कुल 9.5 किग्रा प्रतिबन्धित चाईनीज/नायलान मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पर मु0सं0अ0-0021/2025 धारा 293,125,223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधि0 1986 पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-
चंदन पटेल पुत्र स्व० अनिल पटेल निवासी खजुही थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
गोला बाजार सिहपुर स्थित दुकान, 12.01.2026 को समय करीब 18.16 बजे।
बरामदगी का विवरण-
प्रतिबन्धित चाइनीज/नायलान मांझा वजन कुल 9.5 किग्रा।
आपराधिक इतिहास-
मु 0सं0अ00021/2025 धारा 293,125,223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधि० 1986 थाना सारनाथ कमिश्नरेट
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3.उ0नि0 राम अजोर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 अशोक यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 53
Users This Year : 17016
Total Users : 29609
Views Today : 107
Total views : 58692