चंन्दौली चहनिया विगत 5 वर्षों से संचालित समाजवादी शिक्षण संस्थान में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नि: शुल्क शिक्षा दी जा रही थी,हमारे संस्थान में सुबह में करीब 170-180 बच्चे पढ़ रहे थे एवं शाम में दो बैच में 160 बच्चे पढ़ रहे हैं, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जगह का अभाव एवं मान्यता न होने कि वजह से सुबह में बंद करने का आदेश है, हालांकि शाम में बच्चों को पढ़ाया जाता है,
मैं इन अधिकारियों से पुछना चाहता हूं पिछले 5 वर्षों में तो कभी नही आये जगह का अभाव और मान्यता कि जांच करने,ये जिसके भी कहने पर मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है,वो जान ले हम लोग डरने,दबने वाले नहीं हैं, हम लोग संविधान को मानने वाले अम्बेडकर साहब,ज्योतिबा फुले, के बताए रास्ते पर चलने वाले हैं,जो कमी है सबसे आर्थिक सहयोग लेकर उसको भी पुरा करुंगा, लेकिन इस तरह बिच में हमारे संस्थान को बंद नहीं करना चाहिए था, अभिभावकों को भी विश्वास दिलाता हूं
जिनके बच्चे हमारे यहां पढ रहे थे बहुत जल्द ही शिक्षा समबन्धीत अधिकारियों द्वारा तैयार किए मापक के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधालय बनेगा,जिसके विरोध में हम अपने साथियों के साथ अपने ग्रामसभा सराय रसूलपुर से लखनऊ साइकिल यात्रा निकलेगी एवं पुर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी से मुलाकात करंगे, सभी क्रांतिकारी साथियों से निवेदन है इस संघर्ष में हमारे साथ आइये
रिपोर्ट अलीम हाशमी









Users Today : 4
Users This Year : 24233
Total Users : 36826
Views Today : 5
Total views : 72379