चन्दौली शहाबगंज
रामपुर गांव में गोविन्दीपुर राजवाहा के पास सिंचाई पाइप लगाने को लेकर विवाद हो गया। किसान के विरोध के बाद सिंचाई विभाग को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी बिना पाइप लगाए लौटना पड़ा।
दरअसल, सिंचाई विभाग ने रामपुर गांव के पास एक छलका और पुल का निर्माण कराया था, जिससे सिंचाई नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस नाली से सैकड़ों बीघा खेत की सिंचाई होती है, और पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण गेहूं की सिंचाई बाधित हो रही थी। किसानों ने सिंचाई विभाग से पाइप लगाने की मांग की थी।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश तिवारी और जेई रत्नेश यादव पाइप लगाने मौके पर पहुंचे। वहां किसान अखिलेश यादव ने यह कहते हुए विरोध किया कि पाइप उनके खेत में लगाया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।
विवाद की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और सिंचाई नाली का चिन्हांकन किया। हालांकि, विभाग बिना पाइप लगाए ही वापस लौट गया। सहायक अभियंता सिंचाई राकेश तिवारी ने बताया कि पाइप लगाने के स्थान को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही सिंचाई पाइप लगा दिया जाएगा
रिपोर्ट – अलीम हाशमी-











Users Today : 3
Users This Year : 6243
Total Users : 18836
Views Today : 5
Total views : 37230