वाराणसी में जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों की टेट अनिवार्यता लागू होने से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्ति के संदर्भ में एक विशाल ज्ञापन / चरणबद्ध आंदोलन हेतु बैठक कर रणनीति तैयार की गई । बैठक में आम सहमति से एक “टेट मुक्ति संयुक्त मोर्चा” का भी गठन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि टेट की अनिवार्यता सम्बन्धी काले क़ानून के खिलाफ उक्त मोर्चा के नेतृत्व में निर्णायक संघर्ष होगा तत्क्रम क्रम में आंदोलन के प्रथम चरण में 20सितम्बर 2025 को दोपहर बाद 2.30 बजे वाराणसी जनपद के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकायें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाराणसी के परिसर में एकत्र होकर वहां से एक भारी जुलूस के रूप में माननीय प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपेगा ।
बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी जनपद के सभी सम्मानित शिक्षकों से आह्वान किया गया की उक्त निर्धारित तिथि को अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए समय से भारी संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करे बैठक में उपस्थित न हो सकने वाले संगठनों के जनपदीय अध्यक्ष /मंत्री : उ प्र महिला शिक्षक संघ, विशिष्ठ बी टी सी शिक्षक वेलफेयर शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अन्य संगठनों ने अपनी सहमति व्यक्त की है तथा मोर्चा के साथ इस संघर्ष में तन -मन -धन से आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प दुहराया ।और मा0 प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण जनपद की भूमिका अहम् होने का सभी ने संकल्प लिया l
बैठक में बिनोद कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष (पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ) सकलदेव सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ , रविंद्र नाथ यादव जिला मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, डा० शैलेन्द्र बिक्रम सिंह जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ , आनंद कुमार सिंह मंडल महामंत्री, बी एन यादव जिलामंत्री अटेंवा, सुरेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष t s c t , एहतेशामुल हक जिलाध्यक्ष उर्दू बी टी सी शिक्षक संघ,राजीव सिंह जिला संयुक्त मंत्री शिवजतन यादव जिला मंत्री, संतोष कुमार सिंह (सेवापुरी) शशिकांत दुबे मंत्री (सेवापुरी) राजेश कुमार, डा० राजेश्वर सिंह (हरहुआ)विनोद कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह (चोलापुर)संजय श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव अमित कुमार सिंह अनन्त प्रकाश रस्तोगी, मोहनलाल (बड़ागांव) शैलेन्द्र कुमार पांडेय प्रशांत उपाध्याय पति राम, बाबूलाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह तथा संचालन रविन्द्र नाथ यादव ने की l
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 4
Users This Year : 24233
Total Users : 36826
Views Today : 5
Total views : 72379