चंदौली शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये कीमत की 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान दो कुख्यात तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से भारी मात्रा में शराब बिहार सप्लाई की जा रही है। रविवार को पुलिस ने सिन्घीताली पुल के पास ट्रक (PB 11 BY 7925) की घेराबंदी कर तलाशी ली। ट्रक के अंदर 107 बोरी लकड़ी का बुरादा भरा हुआ था। जब उसे हटाकर चेक किया गया तो उसके नीचे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्कर
गुरदीप सिंह (38 वर्ष), निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा
गुरपाल सिंह (42 वर्ष), निवासी जिला साहिबजादा अजीत नगर, पंजाब
बरामद शराब का विवरण
रॉयल चैलेंज 750ML – 37 पेटी
रॉयल चैलेंज 375ML – 146 पेटी
मैकडावेल 750ML – 123 पेटी
मैकडावेल 375ML – 264 पेटी
मैकडावेल 180ML – 180 पेटी
कुल – 6685.2 लीटर
इसके अलावा पुलिस ने 02 मोबाइल फोन और ट्रक को भी सीज कर लिया है।
तस्करों का कबूलनामा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब-हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे। बिहार में शराबबंदी की वजह से वहां इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। इसी कारण वे ऊँचे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में मु.अ.सं. 432/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम
इस बड़ी सफलता में थाना अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी लौंदा उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव, चौकी प्रभारी आलूमील उ0नि0 अनिल यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल खरवार और कांस्टेबल आकाश सिंह की अहम भूमिका रही।









Users Today : 4
Users This Year : 24233
Total Users : 36826
Views Today : 5
Total views : 72379