राजकीय हाई स्कूलो में उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण ले रही छात्राएं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली सैदुपूर

राजकीय हाई स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत राजकीय हाई स्कूल कौड़ीहार, राजकीय हाई स्कूल वनरसिया और राजकीय हाई स्कूल खखड़ा की छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्राएं इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। प्रशिक्षक पी.सी. अरुण द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को 112 और 1090 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे स्वयं को कभी कमजोर न समझें।

आगे बताया कि छात्राओं को कभी भी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और अपने मनोबल को हमेशा मजबूत रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बालिकाओं के आत्मबल को बढ़ाने के लिए यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है और छात्राओं को इसे उत्साहपूर्वक सीखना चाहिए।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।