चन्दौली सकलडीहा
सड़के बनाकर छोड़ दी गई पटरियां, जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया जनपद में पटरी विहीन सड़कें निश्चित रूप से दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन रही हैं. खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ये सड़कें पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और मोटर चालकों सहित सभी के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती हैं.जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिले की सभी सड़कों की पटरियां बनवाने की मांग किया है
किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि पटरियां ड्राइवरों को सड़क की चौड़ाई का बेहतर बोध कराती है, जिससे उन्हें संभावित खतरों पर प्रतिक्रिया करने के लिए अधिक समय मिलता है. पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और मवेशियों के लिए एक अलग और सुरक्षित मार्ग प्रदान करती हैं. वाहनों को सुरक्षित रूप से रुकने के लिए एक ‘रन-ऑफ-द-रोड क्षेत्र प्रदान करती हैं, और पैदल चलने वालों के लिए एक बफर जोन बनाती हैं.
सड़के बनाकर छोड़ दी गई पटरियां
पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों द्वारा सड़के बनाकर पटरियां छोड़ दी गई है. लापरवाह ड्राइविंग से गाड़ी का संतुलन बिगड़ने और नियंत्रण खोने पर दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर पैदल चलने वालों सहित दो पहिया वाहनों के लिए पटरियां बेहद रखरखाव करतीं हैं.
सड़क कटाव में सुरक्षा कवच बनती हैं पटरियां
पिंटू पाल ने बताया कि अक्सर सड़क की सतह के कटाव या टूट-फूट या धंसी होने पर पटरियां सुरक्षा कवच बन जाती हैं. अन्यथा टायर की पकड़ कम होने पर गाड़ी को रोकना या मोड़ना मुश्किल हो जाता है, और अचानक झटके से ड्राइवर का नियंत्रण छूट जाता है. ऐसे में सड़क दुर्घटना होना तय हो जाता है.
खतरों से निपटने में सहायक होती है पटरियां
यातायात के लिए अच्छी और सुरक्षित सड़कें होना जितना जरूरी है उतना ही पटरियां होना भी जरूरी है. ड्राइवरों की लापरवाही और नियमों का पालन न करना खाली पटरियों पर भी दुर्घटनाओं को बढ़ाने का एक बड़ा कारण बन जाता है, ऐसे में ड्राइवर का ध्यान भटकता है और उसे अचानक आने वाले खतरों से निपटने में मुश्किल होती है. पटरियां न होने पर बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है.
यह सच है कि सड़कों के किनारे सड़क की पटरियां कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं जो सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं.आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रूप से रुकने के लिए जगह प्रदान करती हैं, जिससे मुख्य यातायात बाधित नहीं होता है. यदि कोई वाहन मुख्य सड़क से अनियंत्रित हो जाता है, तो पटरी वाहन को तुरंत सड़क से उतरने या किसी ठोस अवरोध से टकराने से पहले गति कम करने के लिए कुछ जगह देती है।











Users Today : 89
Users This Year : 6190
Total Users : 18783
Views Today : 183
Total views : 37155