एक लाख का इनामी शूटर मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी, के सारनाथ थाना क्षेत्र में बहुचर्चित कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल 1 लाख रुपये के इनामी शूटर को पुलिस ने एक दुस्साहसिक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे अपराधी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। शूटर के पैर में गोली लगी है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोर में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

पुलिस के अनुसार, SOG,टीम और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम को सटीक सूचना मिली थी कि हत्याकांड का मुख्य शूटर रिंग रोड के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या शहर छोड़ने की फिराक में है।

तड़के में जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। करीब 15 मिनट तक चली इस लुका-छिपी और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को धर दबोचा।

महेंद्र गौतम हत्याकांड: वर्चस्व की जंग और सुपारी का खेल

ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे वाराणसी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्या पेशेवर शूटरों के जरिए कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस कमिश्नरेट ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

अवैध असलहा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार शूटर के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने शरण दी थी और इस हत्याकांड के पीछे मास्टरमाइंड के असली इरादे क्या थे।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

“यह गिरफ्तारी हमारी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1 लाख का इनामी शूटर हमारे लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

इस मुठभेड़ से अपराधियों में कड़ा संदेश जाएगा कि वाराणसी की धरती पर अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

 

 

रिपोर्ट – अमित श्रीवास्तव 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।