वाराणसी में सात ड‍िग्री दर्ज क‍िया गया पारा, गलन के बाद दोपहर से पहले खि‍ली धूप, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया यह अलर्ट

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर बना हुआ है। मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान सात ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया। इसकी वजह से सुबह से ही गलन का दौर वातावरण में बना रहा। हालांक‍ि गलन का असर होने के बाद सुबह 11 बजे के बाद आसमान साफ होना शुरू हुआ और थोड़ी देर बाद धूप ख‍िलने के बाद लोग धूप भी सेंकने न‍िकले। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार अब गलन और कोहरे का दौर कुछ द‍ि‍नों तक बना रह सकता है।

मौसम व‍िभाग ने 31 द‍िसंबर के ल‍िए घने कोहरे का अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम का रुख साफ होने के बाद अब कोहरे का असर बनने की उम्‍मीद बढ़ी है। माना जा रहा है क‍ि अब जल्‍द ही कोहरा और घना होकर दुश्‍वार‍ियां दे सकता है। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि 1 जनवरी को लेकर कोई अलर्ट तो नहीं जारी क‍िया है लेक‍िन मौसम का रुख बदलाव का बना होने पर मौसमी रुख तल्‍ख हो सकता है। दूसरी ओर पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में लगातार आ रहा है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद मौसम का रुख गलन भरा बना हुआ है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 15.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 7.7 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम 7.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.6 ड‍िग्री दर्ज क‍िया गया। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 76% और अध‍िकतम 97% दर्ज की गई। मौसम वि‍भाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में शीतलहर का प्रकोप नजर आने लगा है। जबक‍ि पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर गुजर रहा है। ज‍िसकी वजह से तापमान में ग‍िरावट का दौर मैदानी क्षेत्रों में जारी हैै। मौसम का यही रुख जारी रहा तो पाला का दौर भी अंचलों में नजर आ सकता है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई