चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही ने एक व्यक्ति का भारी नुकसान होने से बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान पुत्र मोहनलाल चौहान जो जैतपुरा वाराणसी के रहने वाले हैं। किसी काम से बनारस आए हुए थे।वे मण्डुवाडीह स्टेशन से जैतपुरा जा रहे थे। धूपचण्डी तिराहे पर ऑटो बदलते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। जिसमें परिवार के कीमती जेवरात व अन्य सामान वगैरह थे। जब आटो चला गया तो उनका बैग आटो में छूट गया तो उन्हें इसका एहसास हुआ।
उन्होंने आस पास ऑटो का बहुत पता लगाया पर आटो नहीं मिला। बैग नहीं मिलने से राजकुमार चौहान के होश उड़ गये।क्यों कि उस बैग में उनकी पत्नी के लगभग तीन लाख रुपए के जेवरात व अन्य कीमती सामान थे।तभी पीड़ित राजकुमार ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज नाटी इमली संदीप कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने टीम गठित कर आसपास के लगे हुए सीसीटीवी का फुटेज खंगाला।
सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बहुत ही कम समय में उस ऑटो का पता लगा लिया, जिसमें बैग छूटा था। पुलिस की इस सक्रियता से महज पांच घण्टे के अंदर बैग बरामद कर लिया गया और उसमे सारा रखा हुआ जेवरात व अन्य सामान सुरक्षित पाया गया। चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने जरिये मोबाइल पीड़ित राजकुमार को चौकी पर बुलवाया और पीड़ित से बैग की पहचान करवाया बैग उन्हीं का था और भीतर का सारा सामान व रखा तीन लाख का जेवर भी सही सलामत पाया।
बैग पाकर राजकुमार के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीड़ित ने महज पांच घण्टे की मशक्कत कर जेवर सहित बैग बरामद करने वाली पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्य से आम जनता का विश्वास मजबूत हुआ जाते-जाते चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप सिंह का आभार जाता है चेतगंज पुलिस की प्रशंसा की









Users Today : 13
Users This Year : 23955
Total Users : 36548
Views Today : 14
Total views : 71830