बाराबंकी जिला, तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम पंचायत पूरे बरजोर में महाराजा बिजली पासी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी, सनौली पंचायत के प्रधान पद प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी अनुभव विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता मनीष रावत आदि प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। सभी ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उमा चंद्र रावत ने अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राजकुमार पासी, सतीश कुमार, बालेश्वर पासी, रवि सागर आदि ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी ने महाराजा बिजली पासी के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की।









Users Today : 13
Users This Year : 23955
Total Users : 36548
Views Today : 14
Total views : 71830