महिलाओ ने टूटे हाईटेंशन तार को लेकर बिजलीं विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

कस्बा के तेंदुई ग्राम पंचायत के सिरहूपुर गांव की महिलाओ ने गुरुवार को बिजलीं विभाग के खिलाफ 11 हजार बोल्ट के टूटे तार हाथ मे लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान महिलाएं नारेबाजी भी कर रही थी।इनलोगों का आरोप था कि गांव के घरों के छत के ऊपर से बिजलीं का 11 हजार बोल्ट का तार गया है।यह तार आएदिन टूटकर गिर रहा है।जिससे कई लोगों की मौत और झुलसकर घायल हो गए है।इनलोगो ने तार को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग किया।

सिरहूपुर गांव कि महिलाओ का आरोप है कि गांव के घरों के छतों से बिजलीं का हाईटेंशन तार गया हुआ है।इस बिजलीं की तार की चपेट में आने से कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं।गुरुवार को भी तार टूटकर गिर पड़ा।वह तो संयोग रहा कि कोई उसके चपेट में नही आया।लेकिन तार टूटने से गांव की महिलाओ का आक्रोश जाग उठा।और वह टूटे तार को हाथ मे लेकर प्रदर्शन करने लगी।और तार जोड़ने आए बिजलीं कर्मचारियों को मना कर दिया।जिससे कस्बा की आपूर्ति बाधित रही।

प्रदर्शनकारी महिलाओ का कहना था कि इस तार के वजह से कई घरों का चिराग बुझ गया।पिंटू राजभर,अर्जुन राजभर की मौत हो गई है।इसके साथ ही गौतम सहित अन्य चार लोग झुलस कर घायल हो गए है।तार की वजह से कई लोग छत नही बनवा पा रहे है।जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।नाराज महिलाओं ने तार को सड़क मार्ग पर स्थानांतरित करने की मांग किया।

प्रदर्शन में ममता देवी,मीरा,श्यामप्यारी,चिंता देवी,पूनम,मीरा देवी,उर्मिला देवी,राजदेई, सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रही।इस सम्बंध में जेई मनीष कुमार का कहना है कि ग्रामीण प्रार्थना पत्र दे तो विभाग को स्टीमेट बनाकर भेजा जायेगा।

स्वीकृत होने पर शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।