वाराणसी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया शव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में स्थित विश्वसुंदरी पुल पर शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक का शव लगभग 50 मीटर तक क्षत-विक्षत हालत में घसीटता चला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया ।

 

 

रिपोर्ट – धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।