सैयदराजा(चंदौली)
आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा बुधवार/गुरूवार की रात्रि में थाना सैयदराजा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा से आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के लिए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया 17/18 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना सैयदराजा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । वहीँ मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा की गयी ।
उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।
साइबर हेल्प डेस्क एसपी द्वारा साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी टप एन्ट्री को चेकट किया गया तथा साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व किसी प्रकार की समस्या होने पर साइबर थाना से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
कंप्यूटर /सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो स्केच सके तथा प्रदेश में जनपद चन्दौली का रैंक अच्छा हो सके ।सीसीटीवी कैमरा 24×7 चलता रहे
थाना परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर यादव जी ट्क इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।
ओकबाडखानासभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 92
Total views : 71589