मीरजापुर
10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर स्थानीय बरियाघाट पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानव अधिकार संरक्षण द्वारा जनपद के प्रबुद्धजनों हुआ विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य के प्रति समर्पण व जनता के प्रति अपनी विशिष्ट सेवा के लिए संरक्षण द्वारा उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत लगभग पांच दर्जन लोगों का विभिन्न विभाग व क्षेत्र से सम्मान किया गया था।
विशिष्ट सेवा देने के लिए विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान जी को भी सम्मानित किया गया था। परंतु आकस्मिक व्यक्तिगत कारणों से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे , जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे द्वारा मिर्जापुर की लोकप्रिय अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान का 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनके कार्यालय में जाकर सम्मान किया गया।
सम्मान करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट, साथ में मंडल अध्यक्ष आजाद आलम नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट मंडल सचिव अनवर अली शामिल रहे।











Users Today : 29
Users This Year : 17070
Total Users : 29663
Views Today : 57
Total views : 58782