वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी गुरुवार को ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। दो प्रधानमंत्रियों ने व्यापारिक रिश्तों, विदेश नीति समेत अन्य मुद्दों पर होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए काशी को चुना। मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम एक दिन पहले बुधवार की शाम ही काशी पहुंच गए।
वहीं काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए काशी सजी-धजी नजर आ रही है। काशीवासियों में भी खासा उत्साह है। काशीवासियों ने पीएम मोदी का भव्य अंदाज में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।










Users Today : 43
Users This Year : 24272
Total Users : 36865
Views Today : 120
Total views : 72494