भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को रेलकर्मियों ने दी श्रद्धांजली

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली ताराजीवनपुर

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद सहित विभिन्न शाखा अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भी बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका नमन किया गया।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।