लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश की आभासी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

वाराणसी  ,लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश की आयोजित आभासी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया * के निर्देशानुसार और *प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति उपाध्याय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आभासी बैठक का आयोजन प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश सीमा सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ।

बैठक में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही सराहनीय रही। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए उसकी सफल संभावना की ओर कदम उठाना और आने वाले समय में संगठन के विकास के लिए सतत् हर संभव कोशिश करना और सबसे महत्वपूर्ण स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाना रहा।

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

– सोनी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष, को उनकी व्यस्तता के कारण पिछले तीन मीटिंग में शामिल नहीं हो पाने के कारण प्रदेश सचिव का प्रभार देने का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिया गया है। आशा है आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालकर भविष्य में पार्टी की मीटिंग एवं अन्य कार्यों में सम्मिलित होंगी।
– अनिता *, जिला अध्यक्ष (आजमगढ़), को *प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रभार देने का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है।
– समस्त प्रभारी का प्रभार तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से इसका पुनर्गठन करने का जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और सबों को विदित किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया ने सभी पदाधिकारियों से अपिल किया कि

“आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लिए हमें अपने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। हमें अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए काम करना होगा।”

आज की मीटिंग की सफलता आप सबके सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो पाई है, प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति उपाध्याय ने महिला प्रकोष्ठ ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई