राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली चकिया 

आर्यन हेल्थ क्लब में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वाराणसी में आयोजित इस प्रतियोगिता में चकिया क्षेत्र के सात बच्चों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

यह राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता वाराणसी के बीना पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें चकिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए।

आर्यन हेल्थ क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य दशरथ चंद्र सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि दशरथ चंद्र सोनकर ने कोच नीरज गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर भी जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रिंकू सोनकर ने भी कोच नीरज गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कोच की कड़ी मेहनत और छात्र-छात्राओं के प्रतिदिन के अभ्यास का ही परिणाम है कि आज ये छात्र राज्य स्तरीय विजेता बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ियों में कृतिका श्रीवास्तव ने कांस्य पदक तृतीय स्थान, लव्या ने रजत पदक द्वितीय स्थान, वैष्णवी ने कांस्य पदक तृतीय स्थान, आयुष यादव ने कांस्य पदक तृतीय स्थान, अवि ने स्वर्ण पदक प्रथम स्थान, देवांश ने कांस्य पदक (तृतीय स्थान) और प्रज्वल ने कांस्य पदक तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच नीरज गुप्ता को दिया।

इस अवसर पर पत्रकार अरुण कुमार, ज्ञान दीप यादव, शिवम सोनकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।