लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने हेतु आयोजित समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विश्व बैंक वित्तपोषित उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP-AGREES) परियोजना के अंतर्गत UPDASP के साथ चार बड़ी संस्थाओं के महत्वपूर्ण MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।
जिन कंपनियों/संस्थाओं के साथ समझौता हुआ, उनमें Google, Networks for Humanity, ITC और Aqua Bridge शामिल हैं।
CM योगी ने क्या कहा?

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये MoUs हमारे अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता को सुदृढ़ करने और प्रदेश के कृषि भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के किसानों को तकनीक, बाजार और संसाधनों से सीधे जोड़ा जा सकेगा।










Users Today : 37
Users This Year : 24627
Total Users : 37220
Views Today : 96
Total views : 73157