जौनपुर
सस्ते दाम में सोना दिलाने का झांसा देकर व्यापारी से ₹3 लाख की लूट के मामले ने जलालपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मामला संज्ञान में आते ही डीआईजी वैभव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाया और पीड़ित की शिकायत पर समय से मुकदमा दर्ज न करने तथा कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बताया गया कि 25 अगस्त को शकरमंडी निवासी आकाश सेठ को सस्ते सोने का लालच देकर इजरी गांव बुलाया गया। वह अपने मित्र के साथ ₹3 लाख लेकर पहुंचा, जहां आरोप है। कि अजय सिंह उर्फ पिंटू, शुभम सिंह, इन्द्रजीत सरोज और विशाल सिंह ने मारपीट कर नकदी लूट ली और जान से मारने की धमकी दी।
डीआईजी के निर्देश के बाद 26 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 दर्ज हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3 लाख नकद और पीड़ित की कार बरामद कर ली, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
लापरवाही पर गिरी गाज
उप निरीक्षक राम भुवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल राज सिंह, शिवा सिंह, हेड मुहर्रिर संतोष मिश्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र को निलंबित किया गया है।
संदेश साफ है।
अपराधियों पर शिकंजा और पुलिस की लापरवाही पर भी कार्रवाई। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।








Users Today : 37
Users This Year : 24627
Total Users : 37220
Views Today : 81
Total views : 73142