उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न, कमल अग्रवाल अध्यक्ष और अशोक कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ:

23 अगस्त 2026, रविवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सम्मेलन / द्विवार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया।

महाधिवेशन की अध्यक्षता अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने की, वहीं बिहार से आए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

संचालन लोक निर्माण विभाग एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री जय प्रकाश पांडेय ने किया।

सम्मेलन में लगभग 15 प्रदेश स्तरीय संगठनों के पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत कमल अग्रवाल लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष एवं अशोक कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए।

वहीं राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय भारतीय सिंह प्रांतीय मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं।

 

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राय, अनुप्रिया गौतम सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों का सुखद सानिध्य प्राप्त हुआ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment