पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से थाना लंका पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0426/2026, धारा 140/309(6)/351(2)/352/3 (5) बीएनएस व धारा बढ़ोतरी 317 (2) बीएनएस एक्ट थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण
01. अश्विनी कुमार पुत्र बसंतु निवासी ग्राम नासिरपुर थाना चित्तईपुर जिला वाराणसी उम्र 46 वर्ष,
02. वैभव कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार मौर्या निवासी दुल्लमपट्टी थाना सैय्यदराजा जनपद चंदौली उम्र 20 वर्ष,
03. राजेश्वर केसरी पुत्र अशोक केसरी निवासी लोकवनपुर घमुनिया मोड़ थाना सैयदराजा चंदौली उम्र 25 वर्ष को दिनांक 21.08.2026 को गढ़वा घाट के पीछे खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा छिनैती किया गया सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गाय। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना विवरणः- दिनांक 21.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर उनके साथ हुई छिनैती के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लंका पर मु०अ०सं०-0426/2026, धारा-140/309(6)/351(2)/352/3 (5) बीएनएस व धारा बढ़ोतरी 317 (2) बीएनएस एक्ट थाना लंका, कमिश्ररेट वाराणसी पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
पंजीकृत अभियोग विवरण मु0अ0सं0-0426/2026, धारा 140/309(6)/351(2)/352/3 (5) बीएनएस व धारा बढ़ोतरी 317(2) बीएनएस एक्ट थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
साम पता अभियुक्तगण-
1. आजिनी कुमार पुत्र बसंतु निवासी ग्राम नासिरपुर थाना चित्तईपुर जिला वाराणसी उम्र 46 वर्ष
2. वैभव कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार मौर्या निवासी दुल्लमपट्टी थाना सैय्यदराजा जनपद चंदौली उम्र 20 वर्ष
3. राजेकर केसरी पुत्र अशोक केसरी निवासी लोकवनपुर घमुनिया मोड़ थाना सैयदराजा चंदौली उम्र 25 वर्ष
तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक- 21.08.2026 को गढ़वा घाट के पीछे, थाना क्षेत्र लंका कमिश्ररेटबरामदगी का विवरण-
1. पीली धातु की अदद चेन
2. एक ब्रेसलेट
3. एक अदद अंगूठी
4. एक अदद चाकू हैंडमेड
5. वाहन सं० यूपी 32 आरई 5005
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रमना, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म०उ०नि० शिप्रा सिंह, चौकी प्रभारी संकटमोचन, थाना लंका, कमिश्ररेट वाराणसी।
4. उ0नि0 पवन सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 गुलाब चन्द्र यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 श्यामनारायण, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 आलोक गोस्वामी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. का०विनोद कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 16
Users This Year : 24245
Total Users : 36838
Views Today : 52
Total views : 72426