दिनांक 21.08.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमुना प्रसाद डिग्री कॉलेज खेवली, थाना जंसा के पास से मु0अ0सं0-175/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल बिन्द को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 20.08.2026 को थाना जंसा पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर खेल रही थी, जिसे अभियुक्त अनिल बिन्द अपने साथ एकान्त स्थान पर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल बिन्द को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अनिल बिन्द पुत्र स्व0 नत्थू, निवासी ग्राम जक्खा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 अजय कुमार, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 रामानन्द शर्मा, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।
4. का0 मुकेश कुमार, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।
5. का0 सुशील कुमार चौरसिया, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।
6. म0का0 शालिनी, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी।










Users Today : 21
Users This Year : 24101
Total Users : 36694
Views Today : 54
Total views : 72137