दिनांक 21.08.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम ओदार बाजार से कोर्रा बाजार की तरफ जाते समय देशी शराब ठेका रामनगर से कुछ दूरी पहले एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद बोरा लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई तथा उसके कब्जे में मौजूद बोरे की तलाशी ली गई,
जिसमें 15 पाउच देशी शराब विन्डीज लाइम, प्रत्येक 200 एमएल (कुल 03 लीटर) तथा 05 पाउच देशी शराब टाइगर छोटू, प्रत्येक 100 एमएल (कुल 500 एमएल), कुल 3.5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 0161/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
प्रहलाद गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता, निवासी विंध्याचल, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
20 पाउच (कुल मात्रा 3.5 लीटर) अवैध देशी शराब।
* 15 पाउच विन्डीज लाइम, प्रत्येक 200 एमएल — कुल 03 लीटर।
* 05 पाउच टाइगर छोटू, प्रत्येक 100 एमएल — कुल 500 एमएल।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 प्रदीप पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. रि0का0 रौनक, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 बिरसेन पासवान, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 अभिषेक गौड़, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 21
Users This Year : 24101
Total Users : 36694
Views Today : 54
Total views : 72137