ट्रक की टक्कर से शहाबगंज के बीज व्यवसायी की मौत, 30 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में सेमरा गांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पेश मौर्य की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक बाइक समेत पुष्पेश को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेश शहाबगंज में बीज और कीटनाशक की दुकान चलाते थे।

वह अपने पिता चंद्रशेखर मौर्य के इकलौते पुत्र थे। ग्राम प्रधान ने भी इसकी पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलते ही सेमरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, पुष्पेश के पीछे चार साल की बेटी और गर्भवती पत्नी हैं। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों की भीड़ परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचती रही।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 

रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई