चंदौली में स्कूली वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, एडीएम के सख्त तेवर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालयीय सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में एडीएम राजेश कुमार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिना फिटनेस, ओवरस्पीडिंग और क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया जाएगा।

स्कूली वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल बसों में CCTV कैमरा, GPS, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता अनिवार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्कूली वाहन से हादसा होने की स्थिति में केवल चालक ही नहीं, बल्कि संबंधित स्कूल प्रशासन की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

एडीएम ने ARTO को प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

> “बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” — एडीएम राजेश कुमार

अब सवाल सिर्फ नियमों का नहीं, बच्चों की जिंदगी का है—लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है।

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई