शासन की मंशानुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में दिनांक 11.07.2026 को नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थाना फूलपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर आमजन एवं फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोनों पक्षों को सुनकर उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि, पैमाइश एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गोमती जोन के समस्त थानों पर भी थाना समाधान दिवस आयोजित कर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनसुनवाई की गई तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।








Users Today : 31
Users This Year : 19742
Total Users : 32335
Views Today : 55
Total views : 64143