पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के कटहाँ गांव में एक सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर विवाद सामने आया है। आंगनबाड़ी सेविका कौशल्या कुमारी ने आरोप लगाया है कि 3 जुलाई की सुबह केंद्र की सफाई के दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग जबरन केंद्र में घुस आए और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और पोषाहार सामग्री को बिखेर दिया। सेविका का आरोप है कि बाद में आरोपित लाठी-डंडा, तलवार और अन्य हथियारों के साथ दोबारा पहुंचे तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।








Users Today : 40
Users This Year : 19751
Total Users : 32344
Views Today : 65
Total views : 64153