पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में दिनांक 10.07.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रमईपुर मोड़ के पास से चोरी की विना नम्बर की 03 अदद मोटरसाइकिल एवं 02 अदद मोबाइल के साथ अभियुक्त 1. विवेक तिवारी उर्फ नितिन पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष,
2. नागेश उर्फ कुनाल विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम नदोय, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष तथा 3. आकाश मिश्रा उर्फ विक्की पुत्र रामजी मिश्रा निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-209/2026, धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2), 317(5) एवं 241 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोटरसाइकिलों एवं मोबाइल फोनों के संबंध में पूछताछ की गई, किन्तु वे किसी भी वाहन अथवा मोबाइल का वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में अभियुक्त विवेक तिवारी उर्फ नितिन ने बताया कि बरामद विना नम्बर सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लगभग एक वर्ष पूर्व थाने रामपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा दोनों मोबाइल फोन चलती ट्रेनों से चोरी किए गए थे।
अभियुक्त नागेश उर्फ कुनाल विश्वकर्मा ने स्वीकार किया कि विना नम्बर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चांदमारी, वाराणसी से चोरी की गई थी, जबकि अभियुक्त आकाश मिश्रा उर्फ विक्की ने विना नम्बर पैशन प्रो मोटरसाइकिल लगभग छह माह पूर्व थाना औराई, जनपद भदोही क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। तीनों अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था तथा घटना के दिन उन्हें बेचने के उद्देश्य से निकले थे।
ई-चालान ऐप से सत्यापन में सुपर स्प्लेंडर थाना फूलपुर के मुकदमे तथा स्प्लेंडर प्लस थाना शिवपुर के चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। पैशन प्रो एवं दोनों मोबाइल फोनों के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं संबंधित थानों को सूचना प्रेषित की जा रही है। वाहनो के नम्बर चालान एप के माध्यम से ज्ञात किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. विवेक तिवारी उर्फ नितिन पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. नागेश उर्फ कुनाल विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम नदोय, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
3. आकाश मिश्रा उर्फ विक्की पुत्र रामजी मिश्रा निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
1. विना नम्बर के काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
2. विना नम्बर के काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
3. विना नम्बर ब्लैक/ग्रे रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
4. वीवो कंपनी का ग्रे रंग का मोबाइल फोन।
5. ओप्पो कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन।
नोट- चेसिस नंबर के आधार पर ई-चालान ऐप से वाहनों का नम्बर व विवरण प्राप्त किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिराव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अनिल कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 गोविन्द यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 राकेश सरोज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 धीरज कुमार तिवारी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 राजेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि0का0 अजीत कुमार यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 46
Users This Year : 19657
Total Users : 32250
Views Today : 113
Total views : 63996