अहरौरा, मीरजापुर
थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ₹15-15 हजार के इनामी दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 29 अदद बैटरियां बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 06 जुलाई को वादी राजकुमार पुत्र शंकर लाल निवासी पियरवा पोखरा ने थाने में तहरीर दी थी कि पियरवा पोखरा शंकर जी मंदिर के पास खड़ी ट्रक संख्या UP63T2626 से अज्ञात चोरों ने एमरान कंपनी की दो बैटरी चोरी कर ली। इस पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा 305(b) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
इसी क्रम में 09 जुलाई को थाना अहरौरा पुलिस टीम ने भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा लखनियादरी मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. लवकुश पुत्र हरिवंश निवासी घाटमपुर थाना अहरौरा, मीरजापुर उम्र 25 वर्ष 2. श्रवण कुमार बिंद पुत्र राम प्यारे बिंद निवासी सिरसी थाना अलीनगर, चंदौली उम्र 24 वर्ष दोनों थाना अदलहाट पर दर्ज मु0अ0सं0-98/2026 व 134/2026 में ₹15-15 हजार के इनामी थे। मौके से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल थाना अलीनगर जनपद चंदौली के मु0अ0सं0-397/2026 से संबंधित है, जिसे ग्राम गंगेहरा से चोरी किया गया था।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका तीन सदस्यीय संगठित गैंग है, जो वाराणसी, चंदौली व मीरजापुर में मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर, ट्रक, ट्रेलर की बैटरी और मोटरसाइकिल चोरी करता है। चोरी के बाद सुनसान स्थान पर छिपा देते हैं और बाद में ग्राहक तलाश कर बेचकर पैसा आपस में बांट लेते हैं।
पुलिस ने मौके से झाड़ी में छिपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों की 29 बैटरियां भी बरामद की हैं। इससे थाना पड़री के दो मुकदमों सहित कुल 4 मुकदमों का अनावरण हुआ है। फरार तीसरे साथी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।










Users Today : 49
Users This Year : 19660
Total Users : 32253
Views Today : 128
Total views : 64011