ब्रेकिंग न्यूज़ | बांदा
बांदा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर से सटे ग्राम कनवारा (धंधू डेरा) के कई घरों में पानी भर गया। इससे परेशान होकर छोटे बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं और परिवार के मुखियाओं सहित ग्रामीण देर रात जिलाधिकारी आवास पहुंचे और अपनी समस्या बताई।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुस जाने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और जल निकासी की मांग की।
पीड़ित परिवार से हुई ताज़ा बातचीत के अनुसार, नायब तहसीलदार गांव पहुंच चुके हैं और जेसीबी मशीन के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि घरों में भरे पानी को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।
प्रशासन ने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। आगे की स्थिति पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है।









Users Today : 56
Users This Year : 19767
Total Users : 32360
Views Today : 88
Total views : 64176