चन्दौली सकलडीहा
गुडिया देवी पत्नी नंदलाल निवासी ग्राम खड़ेहरा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.07.2026 को समय करीब 7.30 पर विपक्षी पीयुष राय पुत्र अज्ञात निवासी दुर्गापुर व अन्य दो व्यक्ति जो उनकी पुत्री से बार बार छेडखानी करते रहते थे जिसे प्रार्थिनी के बेटे सचिन द्वारा मना भी किया गया था प्रार्थिनी का लड़का सचिन सेठ खडेहरा से अपने पुराने घर सकलडीहा आ रहा था।
रास्ते में उसी बात को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनके लड़के को दुर्गापुर स्थित सीमेन्ट गोदाम के पास रोककर जान से मारने की नियत से राड से सिर पर वार कर दिया जिसे उनके पुत्र को गम्भीर चोटें आयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-144/2026 धारा 115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी।
पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिव्यांशु उर्फ पीयूष पुत्र उदय प्रताप राय निवासी ग्राम खडेहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.07.2026 को ताजपुर नहर पुलिया के पास से समय 11.00 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।











Users Today : 98
Users This Year : 19524
Total Users : 32117
Views Today : 155
Total views : 63749