आधुनिक सदी के सामाजिक सरोकार पुस्तक का हुआ विमोचन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में संपादित पुस्तक आधुनिक सदी के सामाजिक सरोकार का प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने लोकार्पण किया।

इस मौके पर शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक परिवर्तन अत्यंत तीव्र गति से हो रहे हैं। ऐसे समय में समसामयिक विषयों पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा समाज विज्ञान एवं हिंदी साहित्य के अध्येताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

पुस्तक के संपादक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने बताया कि बदलते सामाजिक परिवेश, शिक्षा, संस्कृति, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, वैश्वीकरण, युवा शक्ति, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा समकालीन सामाजिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वानों के शोधपरक एवं चिंतनपरक लेखों का समावेश किया गया है।

वही डॉ. अखिलेश कुमार सिंह यादव ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य आधुनिक समय की सामाजिक चुनौतियों एवं बदलते मानवीय मूल्यों पर व्यापक शैक्षणिक चर्चा को प्रोत्साहित करना है।

अंत में प्राचार्य ने दोनों संपादकों को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोधपूर्ण भविष्य की कामना की।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव,डॉ राजेश यादव,डॉ अजय यादव ,डॉ जितेंद्र यादव आदि रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई