मैनपुरी पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
किशनी थाना पुलिस ने खिदरपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 62 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रक बरामद किया है।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपये बताई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र स्थित खिदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से करीब 62 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक गौरव प्रताप, निवासी फिरोजाबाद, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि अवैध गांजे की यह खेप एटा से उड़ीसा ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी गौरव प्रताप सिंह नें पूछताछ नें बताया कि वह गांजा ओड़िशा से लेकर जा रहा था। इस सबंध में थाना किशनी में एनडीपीएस एक्ट विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा तर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरिक्षक छत्रपाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान सहित थाना किशनी पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 84
Total views : 71581