मीरजापुर।
डंगहर वार्ड में पानी समस्या को देखते हुए वार्ड के सभासद शिवम कुमार द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी से मिलकर बड़े ट्यूबवेल लगवाने की मांग की थी।जनता की समस्या को देखते हुए आज डंगहर वार्ड में सभासद शिवम कुमार द्वारा स्थानीय लोगों के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद ट्यूबवेल के बोरिंग का कार्य उदघाटन किया।
सभासद ने कहा कि बड़े ट्यूबवेल लग जाने से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा और वार्ड में पानी की समस्या दूर होगी।इस मौके पर सचिन, मंटू,अस्मित, मनजीत, बाबूलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 84
Total views : 71581