दिनांक- 25.06.2026 को बिहार से दर्शन हेतु आये परिवार की 02 बच्चियाँ उम्र करीब 14 वर्ष व 15 वर्ष , राजघाट/भैसासुर घाट पर घूमने के दौरान कहीं चली गई और मिल नहीं रही थी , परिवार के लोगों द्वारा आस-पास खोजा गया परन्तु पता नही चल सका जिसकी सूचना परिवार जन द्वारा पुलिस चौकी आदमपुर पर दी गई ,
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आदमपुर चौकी प्रभारी उ0 नि0 प्रशांत पाण्डे द्वारा थाना आदमपुर पुलिस टीम के साथ मिलकर सीसीटीवी व अन्य माध्यम से दोनों बच्चियों को सूचना के मात्र 02 घण्टे के अन्दर खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । अपने गुमशुदा बच्चियों को पाकर परिवारजन बहुत खुश हुए तथा परिवारजन द्वारा आदमपुर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 प्रशांत पाण्डे चौकी प्रभारी आदमपुर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 नेहा नायक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 अभिषेक कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।










Users Today : 23
Users This Year : 18119
Total Users : 30712
Views Today : 98
Total views : 61015