चन्दौली सैयदराजा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एन0एच0 02 हाइवे पर स्थित ग्राम नौबतपुर, एनएच 02 हाईवे के उत्तरी लेन के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन सं0 UP14 BW 3477 स्कार्पियों से 04 राशि गोवंश (एक राशि गाय, तीन राशि बैल) तथा एक चापड़ को बरामद कर 02 शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा नौबतपुर तिराहा के समीप एनएच-2 हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन चन्दौली की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा टार्च एवं हाथ के संकेत से वाहन रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति द्वारा वाहन को तेज गति से पुलिस बल की ओर बढ़ाते हुए कुचलकर भागने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे की रेलिंग एवं डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकङे गए व्यक्ति की पहचान चालक किशन यादव नि0 नरईली थाना दुर्गावती जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, व दिनेश यादव नि0 आराजी ईसोपुर थाना खानपुर जिला गाजीपुर के रुप में हुई।
अभियुक्त किशन यादव के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं सात सौ रूपये नकद तथा अभियुक्त दिनेश यादव के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं आधार कार्ड बरामद हुआ। स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर चालक सीट के पीछे से एक चापड़ बरामद किया गया। वाहन के पीछे बने केबिन की तलाशी लेने पर कुल 04 राशि गोवंश बरामद हुए।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानवीन में जुटी पुलिस।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गोवंशों को जौनपुर जनपद से लाकर बिहार ले जा रहे थे, जहां उन्हें गोविन्द सिंह नामक व्यक्ति को सुपुर्द किया जाना था। इसके बदले उन्हें प्रति खेप सात-सात हजार रुपये प्राप्त होते थे। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस चेकिंग देखकर पकड़े जाने के भय से उन्होंने वाहन को तेज गति से भगाने एवं पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया।










Users Today : 56
Users This Year : 17946
Total Users : 30539
Views Today : 167
Total views : 60624