वाराणसी।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (TFC) में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टालों पर प्रदर्शित योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके प्रभाव एवं जनहित में हुए कार्यों की समीक्षा भी की।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को दी। प्रदर्शनी में विकास, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।











Users Today : 23
Users This Year : 23965
Total Users : 36558
Views Today : 55
Total views : 71871