मोदी सरकार के 12 वर्ष : चलेगा जनभागीदारी अभियान, गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, सीएम ने की समीक्षा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था व आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की भी समीक्षा की।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में 5 से 21 जून तक बड़े पैमाने पर जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर चौपाल, पदयात्रा, जनसंवाद और रात्रि प्रवास के जरिये जनता से संवाद करेंगे। मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में कम से कम पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करने को कहा।

स्वच्छता अभियान भी चलेगा:

सीएम ने निर्देश दिए कि इस अवधि में स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से चलाया जाए। 14 से 16 जून तक विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर पात्र व वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।