वाराणसी पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात छ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है।तबादले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया
स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा,एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव,पिंडरा एसीपी प्रतीक कुमार तथा एसीपी सुरक्षा अंजनी राय शामिल हैं। सभी अधिकारियों को गैर जनपद नई तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किए गए इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
इन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों,कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है अब उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती किए जाने की संभावना है।










Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 57
Total views : 71873