वाराणसी।
गंगा में बढ़ती जलधारा और सुरक्षा के दृष्टिगत वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना दशाश्वमेध अंतर्गत शीतलाघाट चौकी प्रभारी रवि सिंह ने जल पुलिस के साथ चिन्हित गहरे एवं असुरक्षित घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाटों पर स्नान करने के लिए प्रेरित करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने लोगों को गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी। वहीं घाटों पर संचालित नाविकों को भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं को चिन्हित गहरे एवं असुरक्षित स्थानों पर स्नान न करने के लिए जागरूक करें और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।
चौकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा तट पर आने वाले लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा आगे भी घाटों पर सुरक्षा और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
“सुरक्षित स्नान, सुरक्षित जीवन” के संदेश के साथ पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।











Users Today : 60
Users This Year : 17101
Total Users : 29694
Views Today : 131
Total views : 58856