‘भौकाल’ बनाने के लिए लहराया तमंचा: बलुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त ने बिहार से खरीदा था तमंचा, तमंचा व कारतूस बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जगदीश प्रसाद मय टीम मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वादी मुकदमा को दिनांक 02.06.2026 को नैढी ईदगाह चौराहे पर मारपीट करते हुए असलहा लहराने वाला अभियुक्त आमिर अहमद पुत्र जियाउद्दीन निवासी ग्राम बड़गावां थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। वहीं पूछताछ में बताया कि

नैढ़ी ईदगाह चौराहे के पास मुझसे व नैढ़ी गांव के एक व्यक्ति से मारपीट हो गयी थी तो मैं वहीं पर असलहा लहराते हुए उसे धमकी दिया था, यह असलहा मैंने क्षेत्र में अपना भौकाल बनाने के लिये अपने पास रखता हूँ। जिसके बाद मुझे पता चला कि उस व्यक्ति नें मेरे खिलाफ बलुआ थाने में मुकदमा लिखवाया है । जिसके डर से मैं घर से बनारस जाने के लिये निकला था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। साहब यह असलहा मैं जिला भभुआ बिहार में एक राह चलते व्यक्ति से खरीदा था जिसका नाम पता मुझ ने नहीं पता है। साहब गलती हो गयी माफ कर दीजिये भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करूंगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह थाना बलुआ,उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी मारूफपुर उनि जगदीश प्रसाद सहित अन्य पुलिस फोर्स रही।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई