चन्दौली चकिया
नगर पंचायत चकिया के वार्ड संख्या-9 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर एक खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल बनवाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार वार्ड संख्या-9 के प्रभु जायसवाल के घर के सामने हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे आसपास के लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि एक हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके और जल संकट से राहत मिल सके।
अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और वार्डवासियों को राहत दिलाने में कितना सफल होता है।











Users Today : 55
Users This Year : 15622
Total Users : 28215
Views Today : 138
Total views : 56046